सितम्बर 28, 2025 1:41 अपराह्न | NRIs participate on PM Modi's 75th birthday

printer

कोलंबो में विकसित भारत दौड़, पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर प्रवासी भारतीयों ने लिया हिस्सा

श्रीलंका की राजधानी कोलम्‍बो में, आज विकसित भारत दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें प्रवासी भारतीयों और श्रीलंकाई नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पांच किलोमीटर की यह दौड़ सेवा पखवाड़ा का हिस्सा थी। भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने इस अवसर पर विकसित भारत की शपथ दिलाई।
यह दौड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।