संसदीय कार्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल सरकारी एजेंसियों, निर्वाचन आयोग, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और मीडिया के बाद अब न्यायपालिका को लगातार निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि इन दलों को यह एहसास नहीं है कि वे देश के लोकतंत्र की नींव पर हमला कर रहे हैं।
श्री रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में, 1975 में देश पर एमर्जेंसी थोपी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में, संवैधानिक पदों और एजेंसियों के शीर्ष पद पर सीधे सरकार के स्तर से नियुक्ति की जाती थी जबकि अब ये नियुक्तियां एक समिति द्वारा की जाती हैं। श्री रिजिजू ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस पार्टी की हक़ीक़त जानती है और इन दलों को कभी न भूलने वाला सबक सिखाएगी।