निर्वाचन आयोग ने आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर एक ही चरण में मतदान अगले महीने की 23 तारीख को होगा। छह अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किय जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच अगले दिन से शुरू होगी। 9 अप्रैल तक नाम वापस ले सकते हैं।