मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 10, 2025 6:30 अपराह्न

printer

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 400 से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है उत्तर रेलवे

उत्तर रेलवे, होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 400 से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है। नई दिल्ली में आज उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, मिनी कंट्रोल रूम और प्रतीक्षा स्‍थल बनाए गए हैं। श्री उपाध्याय ने कहा कि जरूरत पड़ने पर और विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी।

 

    श्री उपाध्याय ने कहा कि केवल वैध रेल टिकट वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश मिलेगा।