उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने आयुध उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए नए कारखानों का अनावरण किया है। उन्होंने कहा कि युद्ध प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए इनका उत्पादन बढ़ाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
8,700 टन की परमाणु-संचालित मिसाइल पनडुब्बी के निरीक्षण के एक दिन बाद उन्होंने यह घोषणा की। यह योजनाएं अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले नौवें पार्टी सम्मेलन से पहले रक्षा क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया है। इस कदम को उत्तर कोरिया द्वारा रूस को संभावित हथियार निर्यात से भी जोड़ा जा रहा है।