उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ने कल अपने चौथे दिन की बैठक में नेता किम जोंग उन को एक बार फिर महासचिव के पद पर निर्वाचित किया है। एक रिपोर्ट में पार्टी ने किम को देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने, क्रांतिकारी संघर्ष के लिए अनुकूल अंतरराष्ट्रीय वातावरण बनाने और सेना को एक विशिष्ट तथा शक्तिशाली सेना के रूप में मजबूत करने का श्रेय दिया है। किम जोंग उन के नेतृत्व में परमाणु शक्ति को आधार बनाकर देश की युद्ध प्रतिरोधक क्षमता में व्यापक सुधार हुआ है। इस बैठक में पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्यों का भी चुनाव हुआ और पार्टी के नियमों में संशोधन को अपनाया गया।
News On AIR | फ़रवरी 23, 2026 8:11 पूर्वाह्न
उत्तर कोरिया: वर्कर्स पार्टी ने एक बार फिर महासचिव के पद पर नेता किम जोंग उन को किया निर्वाचित