जून 11, 2025 8:50 पूर्वाह्न

printer

भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, मौसम विभाग ने अभी गर्मी जारी रहने का अनुमान जताया

 
 
देश के उत्तर में अधिकांश भागों में भीषण गर्मी की लहर चल रही है और तापमान सामान्य से ऊपर जा रहा है। पंजाब के बठिंडा में कल 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि राजस्थान के गंगानगर में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में गर्मी की लहर जारी रहने का अनुमान लगाया है। विभाग ने आज दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर रात में गर्म मौसम की भविष्यवाणी की है।
 
 
मौसम विभाग ने आगे कहा कि अगले दो दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश होने की संभावना है।