तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ आज नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। वही, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। दोनों जगह नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है, जबकि उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस चरण में 142 विधानसभा सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा।