मार्च 24, 2026 8:53 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से होगी शुरू

तमिलनाडु में मंगलवार से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बीच ए.आई.ए.डी.एम.के. के नेतृत्व वाले एनडीए ने कल सीटों के बंटवारे पर बातचीत को अंतिम रूप दिया। भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने चेन्नई में एआईएडीएमके महासचिव ई पलनीसामी और गठबंधन के अन्‍य नेताओं के साथ बातचीत की।

उधर राज्य में सत्तारूढ डीएमके पार्टी ने अभी तक चुनाव के लिए अपने गठबंधन को औपचारिक रूप नहीं दिया है। इस गठबंधन में प्रेमलता विजयकांत के नेतृत्व वाली डीएमडीके पार्टी शामिल हो गई है, जबकि एक छोटी पार्टी, तमिलगा वझवुरिमाई कज़गम, गठबंधन से बाहर हो गई है।