मार्च 16, 2026 12:58 अपराह्न

printer

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सुरक्षा के लिए जहाज भेजने की योजना नहीं: जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम

जापान, आस्‍ट्रेलिया और ब्रिटेन ने कहा है कि होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य की सुरक्षा में मदद के लिए  अपने जहाज भेजने की उनकी कोई योजना नहीं है। अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप द्वारा इस संबंध में अपने मित्र देशों से सहायता प्रदान करने के दबाव के बीच यह बयान आया है। जापान के प्रधानमंत्री सनाए ताकाईची ने कहा है कि उनकी फिलहाल नौसेना जहाज तैनात करने की कोई योजना नहीं है। आस्‍ट्रेलिया की मंत्री कैथरीन किंग ने कहा है कि वह कोई जहाज तैनात नहीं करेगा और इसे लेकर उन्‍हें कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है। दक्षिण कोरिया ने कहा कि वह इस मुद्दे पर अमरीका से बात कर रहा है लेकिन कोई भी संभावित कदम सावधानीपूर्वक समीक्षा के बाद ही उठाया जाएगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर ने होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य को फिर खोलने को लेकर अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप से चर्चा की। श्री स्‍टार्मर ने पश्चिमी देशों की इसको लेकर प्रतिक्रिया पर समन्‍वय के लिए कनाडा के मार्क कार्नी से भी बातचीत की।