नवम्बर 14, 2024 7:42 अपराह्न

printer

भारत में किसानों को कोई बांट नहीं  सकता और किसानों की एकता ही राष्ट्रवाद के लिए सर्वोत्तम है: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारत में किसानों को कोई बांट नहीं  सकता और किसानों की एकता ही राष्ट्रवाद के लिए सर्वोत्तम है। वे आज अजमेर के निकट पुष्कर में 105वें राष्ट्रीय जाट सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने किसानों से युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों का निर्माण करने,  उन्हें सही राह दिखाने और कृषि उत्पादों के विपणन तथा व्यापार में  भागीदारी बढ़ाने का  आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने ब्रह्मा मंदिर और जाट शिव मंदिर के दर्शन भी किए।