अप्रैल 8, 2026 7:24 पूर्वाह्न

printer

मतदान एजेंटों के बैठने की व्यवस्था के संबंध में कोई नया दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान एजेंटों की बैठने की व्यवस्था के संबंध में कोई नया दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया है। आयोग ने मीडिया द्वारा प्रसारित कुछ संदेशों का संज्ञान लिया है जिनमें दावा किया गया है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के मतदान एजेंटों को मतदान के दिन मतदान केंद्रों के अंदर बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदान एजेंटों से संबंधित सभी मौजूदा दिशानिर्देश बिना किसी बदलाव के लागू रहेंगे।