अगस्त 15, 2025 5:50 अपराह्न

printer

किसानों के खिलाफ जाने वाला कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि देश के किसानों के खिलाफ जाने वाला कोई भी समझौता अन्‍य देशों के साथ नहीं किया जाएगा। आज नई दिल्‍ली में देश के किसानों के साथ बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि कोई भी समझौता परस्‍पर स्‍वीकार्य शर्तों पर ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और देश के किसानों का कल्‍याण सर्वोपरि है।