भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गोआ के तलेगांव कम्युनिटी हॉल में शक्ति प्रदर्शन करते हुए अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी बिगुल बजाया। ‘कार्यकर्ता सम्मेलन‘ को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य के हर बूथ पर कम से कम 50 प्रतिशत वोट हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया।
डबल इंजन सरकार की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 2014 में प्रति व्यक्ति आय एक लाख बारह हजार रुपये थी जो 2023-24 में बढ़कर लगभग तीन लाख रुपये हो गई है। राज्य में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आई है और दो हवाई अड्डों का संचालन, एक्सप्रेस-वे का विस्तार, नए राष्ट्रीय राजमार्ग और आधुनिक फ्लाईओवर सहित ढांचागत परियोजनाओं का उन्नयन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने श्री नबीन के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत मिलेगी।
बैठक में नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक, राज्यसभा सांसद सदानंद शेट तनावाडे और विभिन्न राज्यों के मंत्रियों और विधायकों ने भाग लिया।