सितम्बर 11, 2025 7:27 अपराह्न | Nitin Gadkari

printer

नितिन गडकरी: चीनी उद्योग है भारत की रीढ़, जैव ईंधन में हासिल की बड़ी उपलब्धि

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी उद्योग को देश की रीढ़ बताया है। नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में श्री गडकरी ने कहा कि भारत के जैव ऊर्जा क्षेत्र ने 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के साथ एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जीवाश्म ईंधन के आयात को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री प्रहृलाद जोशी ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में देश में इथेनॉल मिश्रण डेढ़ प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला