जनवरी 28, 2026 8:53 अपराह्न | NITI Aayog

printer

नीति आयोग ने संपूर्णता अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

नीति आयोग ने आज संपूर्णता अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस तीन महीने के अभियान का उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉकों में महत्वपूर्ण विकास सुनिश्चित करना है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने नई दिल्ली में इस अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। यह अभियान 2024 के अभियान की सफलताओं को आगे बढ़ाते हुए 112 आकांक्षी जिलों में पांच प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों और 513 आकांक्षी ब्लॉकों में छह संकेतकों की व्यापकता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। इन संकेतकों के दायरे में स्वास्थ्य और पोषण, स्वच्छता, शिक्षा, मातृ तथा शिशु स्वास्थ्य, तपेदिक मामलों की पहचान और पशु टीकाकरण जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्र आते हैं।