मई 6, 2025 8:23 अपराह्न

printer

निर्मला सीतारामन ने देश के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांँचे की सराहना की

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने देश के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे-डीपीआई की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीपीआई की मदद से दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिक अपने उत्पादों का विक्रय वैश्विक बाजारों में आसानी से कर सकते हैं। श्रीमती सीतारामन ने इटली के मिलान में एडीबी गवर्नर्स सेमिनार के दौरान यह बात कही।

 

    उन्‍होंने कहा कि भारत ने आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाया है। एशियाई विकास बैंक की वार्षिक बैठक के अवसर पर वित्तमंत्री ने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन के गवर्नर नोबुमित्सु हयाशी से मुलाकात की।

 

उन्‍होंने नागरिक उड्डयन, एआई, हरित ऊर्जा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला