फ़रवरी 14, 2025 9:37 अपराह्न

printer

दिल्‍ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंँचे निकी कलियांदा पोनाचा और ज़िम्बाब्वे के कर्टनी जॉन लॉक

निकी कलियांदा पोनाचा और ज़िम्बाब्वे के कर्टनी जॉन लॉक दिल्‍ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। आज सेमी-फाइनल में दोनों ने ब्रिटेन के जे० क्लार्क और डेनमार्क के जोहान्स इंगिल्डसन को लगातार सेट में 6-2, 7-6 से पराजित किया।

 

      फाइनल में उनका सामना जापान के मासामिची इमामुरा और रियो नोगुची से होगा।