अप्रैल 3, 2026 9:29 अपराह्न

printer

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निकहत ज़रीन, प्रिया और प्रीति पवार महिला सेमीफाइनल में पहुंचे

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निकहत जरीन, प्रिया और प्रीति पवार ने आज अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जिससे भारत के लिए कम से कम तीन पदक पक्के हो गए हैं। 

मंगोलिया के उलानबातर में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निखत ज़रीन ने आज महिला 51 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलीपींस की शियान बागहिन को रोमांचक मुकाबले में मात दी। ​​अब सेमीफाइनल में निखत का मुकाबला पेरिस 2024 ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता चीन की वू यू से होगा। वहीं, महिला 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया ने चीन की चेंग्यू यांग को 4-1 से हराया और टूर्नामेंट में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा। फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका अगला मुकाबला मंगोलिया की नामुन मोनखोर से होगा। जबकि महिला 54 किलोग्राम वर्ग में, विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल की स्वर्ण पदक विजेता प्रीति पवार ने मंगोलियाई मुक्केबाज एनखजारगल मुंगुनत्सेत्सेंग को 5-0 से हराया। प्रीति सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की इम ऐजी से भिड़ेंगी, जो पेरिस 2024 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हैं।