मार्च 17, 2026 6:23 अपराह्न

printer

नाइजीरिया: बम धमाकों में लगभग 23 लोगों की मौत

नाइजीरिया में संदिग्ध श्रृंखलावार आत्मघाती बम धमाकों में लगभग 23 लोग मारे गए। देश के पूर्वोत्तर शहर मैदुगुरी की पुलिस ने आज बताया कि इस घटना में 100 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। ये धमाके कल शाम नाइजीरिया के अशांत बोर्नो प्रांत की राजधानी में हुए।

फिलहाल, किसी भी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि एक धमाका व्यस्त मैदुगुरी बाजार में हुआ, दूसरा मैदुगुरी विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल-यूएमटीएच के गेट पर हुआ, जबकि तीसरा डाकघर के पास हुआ।