राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण- एन आई ए की 40 सदस्यों का एक दल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अधिकारियों की घेराबंदी की जांच के लिए पहुंच गया है। यह दल कालियाचक-II खण्ड विकास कार्यालय-बीडीओ में सात न्यायिक अधिकारियों की घेराबंदी की जांच करेगा। अधिकारियों ने बताया है कि जांच में केंद्रीय बलों द्वारा उन्हें बचाने के प्रयास के दौरान अधिकारियों पर हुए हमले की भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने इससे पहले बीडीओ कार्यालय को घेरने वाली भीड़ को उकसाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। प्रदर्शनकारी मतदाता सूची में नाम शामिल करने की मांग कर रहे थे और उन्होंने अधिकारियों को नौ घंटे से अधिक समय तक बिना भोजन और पानी के इमारत के अंदर बंद रखा था।
News On AIR | अप्रैल 3, 2026 7:39 अपराह्न
पश्चिम बंगाल: सात न्यायिक अधिकारियों की घेराबंदी की जांच के लिए NIA की टीम मालदा पहुंची