अगस्त 29, 2025 2:11 अपराह्न

printer

एनआईए ने मुजफ्फरपुर एके-47 राइफल और गोला-बारूद ज़ब्ती मामले में एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने मुजफ्फरपुर एके-47 राइफल और गोला-बारूद ज़ब्ती मामले में एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कारण हथियार तस्करी रैकेट की जाँच में एक बड़ी सफलता मिली है।

 

 

आरोपी मंज़ूर खान उर्फ़ बाबू भाई को नागालैंड से बिहार में एके-47 असॉल्ट राइफलों सहित अत्याधुनिक प्रतिबंधित बोर हथियारों की तस्करी की साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए गिरफ़्तार किया गया है। खान की गिरफ़्तारी के साथ, एनआईए का मानना ​​है कि उसने हथियार तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है।