राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और जेल महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। पिछले चार वर्ष में राज्य की विभिन्न जेलों में कथित तौर पर 285 कैदियों की मौत के मामले में आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए यह नोटिस जारी किया है। आयोग ने दो सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राज्य की जेलों में कैदियों की संख्या अत्याधिक है जिससे उनमें संक्रमण और मानसिक तनाव बढ़ रहा है।
News On AIR | मार्च 26, 2026 2:01 अपराह्न
पिछले चार वर्षों में जेलों में हुई 285 मौतों पर एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ अधिकारियों को नोटिस भेजा