मई 7, 2026 5:47 अपराह्न

printer

एनएचआरसी ने शिमला नर्सिंग कॉलेज छात्रावास में 19 छात्राओं के तपेदिक संक्रमित होने पर नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग- एनएचआरसी ने शिमला के एमजीएमएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्रावास में तपेदिक से संक्रमित 19 छात्राओं के मामले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लेते हुए एनएचआरसी ने दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने कहा कि परिसर के हालिया दो निरीक्षणों के दौरान, छात्रावास के प्रबंधन में, स्वच्छता और समग्र संस्थागत कामकाज सहित, गंभीर कमियां पाई गईं। आयोग ने बताया कि अधिकारियों द्वारा कोई सुधारात्मक उपाय नहीं किए गए, जिसके परिणामस्वरूप छात्राओं को तपेदिक हो गया।

   

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार छात्रावास में छात्राओं को भीड़भाड़ वाली, नम और अस्वच्छ रहने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जहां स्वच्छता की स्थिति बेहद खराब है। आयोग ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता खराब है और उसमें बुनियादी पोषण की कमी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला