मार्च 24, 2026 8:19 पूर्वाह्न

printer

एनएचएआई प्रायोजित राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट आज बीएसई में होगा सूचीबद्ध

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से प्रायोजित राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज -बीएसई में सूचीबद्ध होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया है कि सूचीबद्ध होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने और देश में अवसंरचना वित्तपोषण प्रणाली सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण है।