भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विकास में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि एनएचएआई ने 5,300 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है, जो इस वर्ष के लिए निर्धारित चार हजार छह सौ चालीस किलोमीटर के लक्ष्य से लगभग 15 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास के लिए एनएचएआई द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 में किया गया पूंजीगत व्यय दो लाख चौवालीस हजार करोड़ रुपये से अधिक था, जो इस वर्ष के लिए सरकारी बजटीय सहायता से ढाई प्रतिशत अधिक है।
News On AIR | अप्रैल 1, 2026 8:28 अपराह्न
एनएचएआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विकास में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की