नई दिल्ली में वाणिज्यिक वाहन चालकों और फ्लीट संचालकों की यात्रा सुगम बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वाणिज्यिक वाहन एग्रीगेटर प्लेटफॉर्मों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाणिज्यिक वाहन चालकों और फ्लीट संचालकों की सुरक्षा, दक्षता और समग्र उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अंतर-संचालनीय, प्रौद्योगिकी-आधारित समाधानों का लाभ उठाना है।
समझौते के अंतर्गत वाणिज्यिक वाहन एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म समय पर और प्रभावी सुरक्षा संचार सुनिश्चित करने के लिए राजमार्गयात्रा ऐप को एकीकृत करेंगे और अपने एप्लिकेशन में एक समर्पित कॉल 1033 सुविधा शुरू करेंगे। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन तक एक क्लिक में पहुंचा जा सकेगा।
News On AIR | मार्च 10, 2026 9:33 अपराह्न | NHAI
एनएचएआई ने वाणिज्यिक वाहन एग्रीगेटर प्लेटफॉर्मों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए