दिल्ली में आज राष्ट्रीय आधुनिक कला केन्द्र – एनजीएमए के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गय़ा। संस्कृति मंत्रालय के अधीन इस केन्द्र में कला, स्वास्थ्य, साहित्य और सांस्कृतिक नेतृत्व के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एनजीएमए के महानिदेशक डॉ. संजीव किशोर गौतम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उन महिलाओं की रचनात्मकता, दृढ़ता और नेतृत्व का उत्सव है, जिनका योगदान संस्कृति और सामाजिक परिदृश्य को समृद्ध करता रहता है।
इस कार्यक्रम में पोषण विशेषज्ञ और स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा अरोरा, प्रख्यात कलाकार जयश्री बर्मन और शामिल थीं। इन सभी ने महिला सशक्तिकरण और रचनात्मक अभिव्यक्ति पर अपने विचार साझा किए और समाज को आकार देने में महिलाओं की आवाज़ और योगदान को मान्यता देने के महत्व पर बल दिया।
News On AIR | मार्च 9, 2026 7:59 अपराह्न | International Women's Day
एनजीएमए ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया