अक्टूबर 6, 2025 1:02 अपराह्न

printer

महिला क्रिकेट विश्‍व कप में आज न्‍यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से

महिला क्रिकेट विश्‍व कप में आज न्‍यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इंदौर में यह मैच दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगा।

   

इससे पहले, न्‍यूजीलैंड को ऑस्‍ट्रेलिया से 89 रन से हार मिली थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्‍लैंड से दस विकेट से पराजित हुई थी।

   

प्रतियोगिता में कल कोलंबो में भारत ने पाकिस्‍तान को 88 रन से करारी शिकस्‍त दी थी।

   

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्‍तान की पूरी टीम 43 ओवर में केवल 159 रन पर सिमट गई।