मार्च 24, 2026 9:17 पूर्वाह्न

printer

न्यूयॉर्क: लागार्डिया हवाई अड्डे के रन-वे पर हुई विमान दुर्घटना में दो पायलटों की मौत

न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे के रन-वे पर हुई विमान दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एयर कनाडा के सीईओ माइकल रूसो ने हेल्पलाइन और विशेष सहायता दल की घोषणा की है। रविवार देर रात को मॉन्ट्रियल से आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान रन-वे पार कर रहे पोर्ट अथॉरिटी के एक दमकल वाहन से टकरा गया।

हादसे के बाद बड़े पैमाने पर आपातकालीन कार्रवाई शुरू की गई। इससे हवाई अड्डे पर उड़ानें ठप हो गईं। विमान में सवार 76 लोगों में से कम से कम 41 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दमकल वाहन में सवार दो लोगों की हालत स्थिर है। श्री रूसो ने कहा कि एयरलाइन प्रभावित लोगों की सहायता पर ध्यान केंद्रित करने के साथ जांचकर्ताओं को सहयोग भी कर रही है।