अप्रैल 1, 2026 2:27 अपराह्न

printer

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

नए वित्तीय वर्ष की आज से शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव सहित कई सुधार लागू हो गए हैं। छह दशक से अधिक पुराने आयकर अधिनियम को आज से नए आयकर अधिनियम, 2025 द्वारा परिवर्तित कर दिया गया है। इसका उद्देश्य पुराने प्रावधानों को हटाकर, जटिल नियमों को सरल बनाकर और करदाताओं के लिए अनुपालन को आसान बनाकर कर प्रणाली को सरल बनाना है। भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार देश में सभी डिजिटल भुगतान लेनदेन के लिए आज से दो-कारक प्रमाणीकरण के मानदंडों का पालन करना अनिवार्य होगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संशोधित फास्टैग वार्षिक पास शुल्क भी आज से लागू हो गया है। पैन कार्ड के लिए आवेदन करने या उसे अपडेट करने के संशोधित नियम भी आज से प्रभावी हो गए हैं।