अक्टूबर 23, 2025 7:36 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्‍ली: निर्वाचन आयोग और मुख्‍य चुनाव अधिकारियों की दो दिन की बैठक जारी

निर्वाचन आयोग और मुख्‍य चुनाव अधिकारियों की दो दिन की बैठक नई दिल्‍ली में जारी है। बैठक में देश भर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की तैयारियों का आकलन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्‍यक्षता में कल हुई बैठक में निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित थे।

 

पिछले महीने आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण तैयारी सम्मेलन के बाद यह बैठक बुलायी गयी है।