जनवरी 9, 2026 10:44 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: आज शुरू होगा विकसित भारत युवा नेता संवाद -2026 का दूसरा संस्करण

विकसित भारत युवा नेता संवाद -2026 का दूसरा संस्करण आज नई दिल्ली में शुरू होगा। युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कल नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि औपचारिक उद्घाटन समारोह कल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की उपस्थिति में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 12 तारीख को समापन समारोह में शामिल होंगे।

श्री मांडविया ने कहा कि चार दिवसीय इस कार्यक्रम में देश और विदेश से 2 हजार 500 से अधिक युवा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इसरो के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला और ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे, जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर एक फायरसाइड संवाद में हिस्सा लेंगी। श्री मांडविया ने कहा कि इस संवाद में पुलेला गोपीचंद, लिएंडर पेस, पाल्की शर्मा, कैवल्य वोहरा, सिबाब्रत दास और आनंद कुमार सहित जाने-माने विशेषज्ञों के अलावा पद्म पुरस्कार विजेता और युवा सांसद तथा विधायक भी भाग लेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला