जनवरी 9, 2026 6:53 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: रेलवे अधिकारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान करेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज नई दिल्ली में रेलवे के 100 अधिकारियों को 70वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 प्रदान करेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेलवे जोन को पुरस्‍कार के रूप में 26 शील्ड दी जाएंगी। ये पुरस्कार भारतीय रेलवे में अनुकरणीय सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जा रहे हैं।

समारोह में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, बोर्ड के सदस्य और विभिन्न रेलवे जोन तथा उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधक भी उपस्थित रहेंगे। रेल मंत्रालय ने कहा है कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षित और सुचारू रेल परिचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मियों को 26 शील्ड दी जाएंगी।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कई अधिकारियों को भी सम्मानित किया जा जाएगा, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्बाध रेल सेवाएं सुनिश्चित कीं और जन राहत कार्यों में सहयोग दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला