जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनएसईएस) कल नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में अपना 8वां स्थापना दिवस मनाएगी। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने कहा कि एनईएसटीएस देश भर में जनजातीय समुदायों के लिए शैक्षिक अवसरों को मजबूत करने का कार्य जारी रखे हुए है। मंत्रालय ने कहा कि संगठन को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों -ईएमआरएस की स्थापना, प्रबंधन और सहायता का दायित्व सौंपा गया है। इसके अंतर्गत जनजातीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहल की जाती है।
एनईएसटीएस ने अपनी स्थापना के बाद ईएमआरएस नेटवर्क के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बुनियादी ढांचे में सुधार, शैक्षणिक सहायता प्रणालियों को मजबूत करने और जनजातीय युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।