नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष केशव चंद्र ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनडीएमसी मुख्यालय, पालिका केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, परिषद के अन्य सदस्य, अधिकारी, शिक्षक, और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बातचीत में श्री चंद्र ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि एनडीएमसी आने वाले वर्ष में और भी अच्छा कार्य करेगी।
Site Admin | अगस्त 15, 2025 9:00 अपराह्न
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष केशव चंद्र ने फहराया ध्वज