मार्च 17, 2026 9:35 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: नैसकॉम वैश्विक सम्‍मेलन 2026 में शामिल हुए उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू आज नई दिल्ली में आयोजित नैसकॉम वैश्विक सम्‍मेलन 2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ‘राष्ट्र निर्माण में प्रौद्योगिकी की भूमिका’ विषय पर भाषण दिया। अपने संबोधन में श्री संधू ने समावेशी और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण में नवाचार, डिजिटल अवसंरचना और जिम्मेदार प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर दिया।