अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज नई दिल्ली में समाप्त हो जाएगा। भारत मंडपम में यह आयोजन सात दिन चला। कल दिल्ली के उपराज्यपाल उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा की उपस्थिति में समापन समारोह आयोजित किया गया। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस महोत्सव ने सिनेमा को उद्योग जगत की नेटवर्किंग और जन-भागीदारी के साथ मिलाकर एक संवादात्मक सांस्कृतिक आदान-प्रदान का रूप दिया।
News On AIR | मार्च 31, 2026 11:11 पूर्वाह्न
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन आज, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी शामिल