विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कल नई दिल्ली में रूस के उप-विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। मंत्रालय ने कहा कि पिछले वर्ष दिसंबर में नई दिल्ली में आयोजित 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन में हुई प्रगति का जायजा भी लिया। श्री रुडेंको ने कल विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात की।
News On AIR | मार्च 31, 2026 1:56 अपराह्न
नई दिल्ली: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की रूस के उप-विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको से मुलाकात