जनवरी 21, 2026 7:58 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: 83 भागीदार देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के साथ मत्स्यपालन विभाग आयोजित करेगा गोल मेज सम्मेलन

मत्स्यपालन विभाग आज नई दिल्ली में 83 भागीदार देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के साथ गोल मेज सम्मेलन का आयोजन करेगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करना, समुद्री भोजन के निर्यात को बढ़ावा देना और व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना है।