मार्च 29, 2026 8:39 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की वरिष्ठ मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की बैठक की अध्यक्षता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल शाम नई दिल्ली में वरिष्ठ मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में बदलते परिदृश्य को देखते हुए एक सक्रिय, समन्वित और दूरदर्शी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया है और सतर्क रहने की बात कही है।

श्री सिंह ने बैठक में सचिवों के अधिकार प्राप्त समूहों को स्थिति की निरंतर निगरानी करने, मध्यम से लेकर दीर्घकालिक तैयारी का दृष्टिकोण अपनाने, उच्च स्तरीय समन्वय बनाए रखने और त्वरित निर्णय लेने को सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने भारत की सुदृढ़ता और तत्परता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित मंत्रियों से रचनात्मक सुझाव भी मांगे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन, हरदीप सिंह पुरी, जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, के राममोहन नायडू और अन्य मंत्री उपस्थित थे।