मई 10, 2026 7:34 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: सीबीएसई और एम्स आयोजित करेंगे शिक्षा एवं मानसिक विकास सम्मेलन

समग्र बौद्धिक विकास पर आज नई दिल्‍ली में परामर्शदाता सम्‍मेलन होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से यह आयोजन किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक विकास के साथ साथ भावनात्मक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक आरोग्य को बढ़ावा देना है।

बोर्ड ने बताया कि इस परियोजना के दूसरे चरण में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 60 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और परामर्शदाता भाग लेंगे। यह परियोजना इस वर्ष जुलाई से छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए लागू की जाएगी। इसके तहत कल्याण मॉड्यूल, सहकर्मी सहायता गतिविधियाँ और अभिभावक सहभागिता कार्यशालाएं शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला