मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 5, 2025 7:48 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी के साथ द्विपक्षीय बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा की और भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय शांति में योगदान की प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रक्षा अभ्यासों का स्वागत किया। भारत और जापान के बीच मजबूत समुद्री सहयोग में नए आयाम जोड़ने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

 

    श्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता की मजबूत अभिव्यक्ति के लिए जापान सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत-जापान रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ करने में उनके योगदान के लिए जनरल नाकातानी की प्रसंशा की।

 

श्री सिंह ने भारत के विरूद्ध सीमा पार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को अस्थिर करते हैं। रक्षा मंत्री ने आतंकवाद और इसे समर्थन देने वाली कार्रवाइयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

 

    जापान के रक्षा मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी संवेदना व्यक्त की और भारत को पूर्ण समर्थन की पेशकश की।

 

    श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमता, विशेष रूप से टैंक इंजन और एयरो इंजन सहित नए क्षेत्रों में जापान के साथ सहयोग करने की व्यापक क्षमता है। दोनों मंत्रियों ने साइबर और अंतरिक्ष जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का भी निर्णय लिया।

 

    बैठक से पहले, जनरल नकातानी को तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला