असम पुलिस ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर तलाशी ली। यह तलाशी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा द्वारा खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद की गई। नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के दौरान खेड़ा ने दावा किया था कि रिनिकी भुयान के पास तीन पासपोर्ट हैं।
तलाशी के बाद पत्रकारों से बात करते हुए असम पुलिस के डीसीपी डॉ. देबजीत नाथ ने बताया कि खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे और पुलिस ने उनके घर से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं।