अप्रैल 3, 2026 4:19 अपराह्न

printer

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने पार्टी के उपाध्यक्ष डोल प्रसाद आर्यल को प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के रूप में प्रस्‍तावित किया

नेपाल में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी – आर एस पी ने पार्टी के उपाध्‍यक्ष डोल प्रसाद आर्यल को प्रतिनिधि सभा के अध्‍यक्ष के उम्‍मीदवार के रूप में प्रस्‍तावित करने का फैसला किया है। कल सिंहदुरबार में आयोजित आर एस पी की संसदीय दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। आर एस पी के अध्‍यक्ष रवि लामीछाने ने यह प्रस्‍ताव रखा, जिसे संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्‍मति से स्‍वीकार कर लिया गया। प्रति‍निधि सभा के अध्‍यक्ष के चुनाव के लिए सभा की बैठक रविवार को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। वर्तमान में वरिष्‍ठ सांसद अर्जुन नरसिंह के.सी. प्रतिनिधि सभा के कार्यवाहक अध्‍यक्ष हैं।

    श्री आर्यल ने आज सिंहदुरबार में संघीय संसद सचिवालय में प्रति‍निधि सभा के अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। आर एस पी के अध्‍यक्ष और सांसद रवि लामीछाने ने उनके नाम का प्रस्‍ताव किया और सांसद स्‍वर्णिम वागले, सोबिता गौतम तथा सुनील लामसाल ने समर्थन किया।