मई 5, 2025 7:49 अपराह्न

printer

नेपाल के प्रतिनिधि सदन ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की वार्षिक नीति और कार्यक्रम पर चर्चा की

नेपाल के प्रतिनिधि सदन ने आज आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की वार्षिक नीति और कार्यक्रम पर चर्चा की। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इसके लिए एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 2 मई को संघीय संसद की संयुक्त बैठक के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

संसद में पंजीकृत किए गए 37 प्रस्ताव में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए सरकार की नई नीतियों और कार्यक्रमों में संशोधन की मांग की गई है।

 

    इस बीच, निचले सदन ने आज संशोधन प्रस्तावों पर चर्चा की। विपक्ष ने सरकार पर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण और योजनाएँ प्रस्तुत करने में विफल रहने और समावेशन, सामाजिक न्याय और सुशासन के लिए मजबूत प्रतिबद्धताओं की कमी का आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला