नेपाल के रक्षा मंत्री मनबीर राय ने विश्वास व्यक्त किया है कि नेपाल–भारत संयुक्त कंचनजंघा पर्वतारोहण अभियान दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा। अभियान दल के सदस्यों ने नेपाल की सेना के मुख्यालय में रक्षा मंत्री तथा थल सेनाध्यक्ष निर्मल थापा को अभियान का झंडा सौंपा।
इस दल में नेपाल की सेना के दस तथा भारतीय सेना के पांच जवान शामिल थे । इस दल ने 19 तथा 20 मई को कंचनजंघा पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।
पहली बार नेपाल की सेना तथा भारतीय सेना के संयुक्त दल ने कंचनजंघा पर्वत पर संयुक्त पर्वतारोहण अभियान चलाया। 3 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में ‘ध्वजारोहण समारोह’ आयोजित किया गया था।