मार्च 23, 2026 7:31 अपराह्न

printer

नेपाल: नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति ने अध्‍यक्ष गगन कुमार थापा का इस्‍तीफा नामंजूर किया

नेपाल में नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति ने अध्‍यक्ष गगन कुमार थापा का इस्‍तीफा नामंजूर कर दिया है। श्री थापा ने हाल के चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए इस्‍तीफा दे दिया था। उन्‍होंने पार्टी के उपाध्‍यक्ष बिश्‍वप्रकाश शर्मा को बुधवार को इस्‍तीफा सौंप दिया था।

    श्री थापा का इस्‍तीफा नामंजूर किए जाने का प्रस्‍ताव सनेपा स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार और रविवार को हुई बैठक में स्‍वीकृत हुआ। पार्टी के प्रवक्‍ता देवराज चालिसे के अनुसार देश की मौजूदा स्थिति को ध्‍यान में रखते हुए श्री थापा के नेतृत्‍व को महत्‍वपूर्ण बताया गया।

    नेपाली कांग्रेस ने 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा के लिए हुए चुनाव में 275 में से केवल 38 सीटें जीती थीं। श्री थापा को सरलाही निर्वाचन क्षेत्र से आरएसपी उम्‍मीदवार अमरेश सिंह से हार का सामना करना पड़ा। अमरेश सिंह को 35,668 मत जबकि श्री थापा को केवल 22,831 मत ही मिल पाए थे।