मार्च 26, 2026 2:09 अपराह्न

printer

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अर्जुन नरसिंह केसी को प्रतिनिधि सभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रतिनिधि सभा के वरिष्‍ठ सदस्य के रूप में अर्जुन नरसिंह केसी को शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई।
 
अर्जुन नरसिंह केसी 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव में नेपाली कांग्रेस से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत चुने गए थे। श्री केसी 26 मार्च को प्रतिनिधि सभा के अन्य सभी 274 सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। बलेंद्र शाह के 27 मार्च को शीतल निवास में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने की उम्मीद है।
 
राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी नेपाल में सबसे बड़ी पार्टी रही है जिसने 182 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया है।