नेपाल के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने की आशा व्यक्त की। श्री शाह ने कहा कि वे भारत के साथ मिलकर संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों की साझा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हैं।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल के नेता बालेंद्र शाह के नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं थी। श्री मोदी ने दोनों देशों के हित में भारत-नेपाल मित्रता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मिलकर काम करने की तत्परता भी व्यक्त की।